लोकेसन, कुकदा
ग्राम पंचायत कुकदा के पशुओं को चराने के लिए चरवाहा के माध्यम से शासकीय चारागाह भूमि की ओर ले जाया गया, जो कि आम रास्ता होकर नाला की ओर जाती है। यह रास्ता गांव के ही अनुज राम कश्यप द्वारा जबरन कब्जा कर रोक दिया गया है। ग्राम पंचायत कुकदा द्वारा 2-3 बार उन्हें बुलाकर रास्ता खाली करने को कहा गया, परंतु उन्होंने पंचायत के आदेशों की अवहेलना की और जब आज सुबह गाँव में बंधेजो के बाद पशु उस रास्ते से ले जाए जा रहे थे, तब अनुज राम कश्यप द्वारा पशुओं का रास्ता रोककर उन्हें किसानों की फसल की ओर खदेड़ दिया गया जिससे किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुँचा मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष कुमार भारद्वाज, पंचगण, बीडीसी एवं कोटवार उपस्थित थे। उसी दौरान अनुज राम कश्यप ने सरपंच सहित सभी को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सरपंच व पंचों को “”, जाति सुचक जैसे अपमान जनक और आपत्तिजनक शब्द के साथ ही उपस्थित सभी महिला व पुरुष पंचों को गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी और खुलेआम कहा, की तुम लोग मेरा जो करना है कर लेना, में किसी से नहीं डरता । इससे सतनामी समाज मे भारी आक्रोश है और वह लोग आरोपी को कड़ी कार्यवाही के लिए जिले के उच्च अधिकारियों से आग्रह किये है यह घटना शासकीय आदेश की अवमानना, सार्वजनिक शांति भंग करने, जातीय द्वेष फैलाने, महिलाओं का अपमान करने तथा सार्वजनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न करने किया गया है
