⏺️ महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
⏺️ नाम आरोपी – श्रीराम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी व्यासनगर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19/07/2025 पीड़िता घर में थी तभी आरोपी द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 321/25 धारा 74, 333 बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।
⏩ महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रीराम यादव निवासी व्यासनगर थाना पामगढ़ को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर घटना के सम्बंध मे पुछताछ किया किया जो सुनेपन का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़ करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि सरोज पाटले, महिला प्रधान आर. मंजू सिंह आर यशवंत पाटले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
