⏺️आरोपी विनोद यादव उर्फ बरफलाल उम्र 40 साल निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण
⏺️ आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी विनोद यादव उर्फ बरफलाल निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 80 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 8000/रूपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि रामप्रसाद बघेल प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रआर जगदीश रत्नाकर आरक्षक दिनेश चौहान, आनंदराम सांण्डे, बेदराम पटेल, कुलदीप खुंटे, विवेक सिंह, राजेश कश्यप का सराहनिय योगदान रहा।
