- आरोपी के कब्जे से तलवारनुमा हथियार को किया गया बरामद
- आरोपी के विरुद्ध धारा 296,351 (2),115(2) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- गिरफ्तार आरोपी देवप्रकाश यादव उम्र 35 साल निवासी वार्ड क्र. 18 जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पवन यादव निवासी वार्ड क 07 जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 14/10/25 को दोपहर करीब 02/00 बजे यादव चौक के पास था तभी आरोपी देवप्रकाश यादव वहां पर आया और उसे रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये तलवारनुमा हथियार को लेकर मारने के लिये लहराते हुये दौडा तो वह अपनी जान बचाकर वहां से भागा जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
⏩ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवप्रकाश यादव को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद कुमार राठौर, उमेश रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।
