दोनों ही नगर पंचायत नवागढ़ के गौरव है ,हंसा ने मिडिल स्तर में गणित, साथ में कुथूर स्कूल से उमा पटेल ने विज्ञान और हायर सेकेंडरी स्तर में लिलिमा ने विज्ञान क्विज में अपना परचम लहराया है , पूरे विद्यालय,परिवार और विकासखंड को गौरवान्वित किया l अब आगे जिला का प्रतिनिधित्व करने जा रही है l विज्ञान और गणित क्विज विद्यालय स्तर , फिर संकुल स्तर ,ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया गया था इन तीनों स्तर पर सफलता प्राप्त करते हुए आज जांजगीर जिले के पांच विकासखंड के बीच नवागढ़ विकासखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला में अपना स्थान बनाया l हंसा साहू शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला नवागढ़ के कक्षा सातवीं की स्टूडेंट है तथा लिलिमा सेजेश नवागढ़ इंग्लिश मीडियम कक्षा 10 वी में अध्यनरत है l पालकों के साथ शिक्षकों के विशेष मेहनत और मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है सभी ने इन दोनों बच्चों को बधाई प्रेषित किया है*
नवागढ़ विकासखंड से विज्ञान में कुथूर स्कूल से उमा पटेल साथी रही l उनके विद्यालय परिवार और उमा को विशेष बधाई
जिला स्तरीय गणित और विज्ञान क्विज में नवागढ़ पामगढ़ अकलतरा बलौदा और बम्हनीडीह से प्रतिभागी शामिल हुए गणित और विज्ञान में कई राउंड में प्रश्न पछे गए
जिसमें हंसा साहू ने गणित में तथा उमा पटेल ने विज्ञान में नवागढ़ विकासखंड का प्रतिनिधित्व किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले में विकासखंड नवागढ़ को प्रथम स्थान पर पहुंचाया l हंसा साहू के इस सफलता पर सभी शिक्षक विद्यार्थी गण और सभी पालकों में अपार हर्ष है l
शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला नवागढ़ में शिक्षक आर जलतारे सर के द्वारा गणित पर विशेष प्रयास किया जाता हैl गणित के 20 टॉपिक में बेहतर करने बच्चों को सुपरस्टार का बैच भी दिया जाता है जिससे बच्चे बहुत मोटिवेट होते हैl हंसा साहू भी एक सुपर स्टार है l विद्यालय में इस साल कुल 31 सुपरस्टार तैयार हो चुके है
