37वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दिनांक 16.01.2026 को कचहरी चौक, जांजगीर में यातायात पुलिस जांजगीर -चांपा द्वारा NCC के छात्रों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा छात्रों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा के महत्व, तथा यातायात सिग्नलों के संकेतों (लाल, पीला एवं हरा संकेत) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, सुरक्षित पैदल चलने के नियम तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक सावधानियों के बारे में भी समझाया गया।
यातायात पुलिस द्वारा छात्रों को यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की रक्षा का माध्यम है। उपस्थित NCC छात्रों ने जागरूकता संबंधी जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
⏩ उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में उपनिरीक्षक विनोद जाटवर, प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक पुनीत यादव, चंद्रशेखर ओग्रे, नरेश खांडे का सराहनीय योगदान रहा।
