- आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा कागज, नगदी 2010/₹ एवं एक पेन बरामद
- गिरफ्तार आरोपी ताराचंद यादव उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्र 11 बरपारा राहौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन मे थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी ताराचंद यादव को सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेलाते रंगे हाथो पकडा जिसके विरुद्ध धारा 06 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरनारायण, प्रआर. विरेन्द्र टण्डन, आर. शिवरायसागर, नितीन द्विवेदी, बलराम यादव, खुरेन्द्र शुक्ला थाना शिवरीनारायण का योगदान रहा।
