- आरोपी के विरुद्ध धारा 296,115(2),351(2),119(1), BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- आरोपी जय कुमार पटेल उम्र 20 वर्ष साकिन नवापारा (ब) थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विरेन्द्र कुमार पटेल निवासी नवापारा (ब) थाना बलौदा का दिनांक 28.01.2026 को अपने दोस्तो के साथ गांव मे ही नवधा रामायण देखने गया था प्रार्थी अपने दोस्तो के साथ स्कूल के पास खडा था तभी करीबन रात्रि 08.15 बजे आरोपी जय कुमार पटेल द्वारा शराब पीने के लिए पैसा मांगा, पैसे देने से मना करने पर आरोपी द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुए जान सहित मार देने की धमकी देने लगा और पास मे पडे ईट के टूकडे से मारपीट कर चोट पहुंचाया, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीवध्द कर विवेचना में लिया गया है ।
थाना बलौदा पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जयकुमार पटेल निवासी नवापारा (ब) को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र0आर0 मुकेश यादव आरक्षक पुनेश्वर आजाद, अनुज खरे , रोहित साहू का सराहनीय योगदान रहा।
