- आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
- आरोपी नरेश कुमार केवट पिता रामलाल केवट उम्र 22 वर्ष ग्राम दारग थाना चांपा जिला जांजगीर -चाम्पा
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध रेड कार्यवाही कर आरोपी नरेश कुमार केवट को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 800/₹ बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
⏩ उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी थाना चाम्पा, प्रधान आरक्षक नरसिंग बर्मन, आर0 प्रकाश द्विवेदी, मुन्द्रिका दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
