- कोटमीसोनार पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो दिवस के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की गई है
- आरोपी के कब्जे से चोरी किए चांदी के दो मुकुट एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का छोटा सब्बल बरामद किया गया
- गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार पिता अभिमन्यु, उम्र 18 वर्ष 06 माह, निवासी वार्ड नं. 01 टिकरी पारा, पोड़ीदल्हा थाना अकलतरा मामले का विवरण दिनांक 02.02.2026 को प्रार्थी शैलेश कुमार सिदार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि बुड़हीन माई मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा चांदी के दो मुकुट (लगभग 10 तोला) चोरी कर लिए गए हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 75/2026, धारा 331(4), 305(घ) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना की गई। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में संदेह के आधार पर आरोपी राहुल कुमार निवासी वार्ड नं. 01 टिकरी पारा, पोड़ीदल्हा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गए चांदी के दो मुकुट एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का छोटा सब्बल बरामद किया जाकर आरोपी को दिनांक 05.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
अकलतरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार, आरक्षक विजय राठौर, जितेश राजपूत, शुभम एक्का, हेमंत साहू।
