चार महीने तक चले निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 21.02.2026 को प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 780236 मतदाता पंजीकृत है।
मतदाता सूची के प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशन के बाद 7011 मतदाताओं की वृद्धि हुई (शुद्धवृद्धि)।
जिला मुख्यालय के 03 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 835 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और 699107 मतदाताओं के मिलान और मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित की गई।
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला-जांजगीर चांपा में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया गया । राज्य भर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और चार महीने तक लगातार चले एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के विभिन्न चरणों के प्रभावी संचालन के बाद आज दिनांक 21.02.2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया है। मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने या मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने से संबंधित दावे और आपत्तियां और 23.12.2025 से 22.01.2026 के बीच प्रस्तुत किए गए थे। प्राप्त दावे/आपत्तियों का निराकरण दिनांक 14 फरवरी 2026 तक किया गया।
निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-Special Intensive Revision) का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए 03 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs), 10 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AEROs), 43 अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AAEROS), 835 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) और 1641 बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) सहित कई स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी रही है। जिला-जांजगीर चांपा के मतदाताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है। मीडिया, राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
प्रमुख आंकडे और उपलब्धियां-
डिजिटलीकरण- जिला मुख्यालय के 03 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 699107 मतदाताओं में से 639378 मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया।
घर-घर सर्वे-बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया गया, जिसमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई।
मतदाताओं की संख्या में बदलाव-
प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहले- 845577 मतदाता।
प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद 773225 मतदाता।
अंतिम (Final) मतदाता सूची 780236 मतदाता।
➤ शुद्धवृद्धि (Net Addition) प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में (7011) मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
प्रक्रिया और पारदर्शिता-
SIR की घोषणा के बाद से ही जिला मुख्यालय के 03 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 699107 मतदाताओं को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर उनके डिजिटलीकरण का कार्य “मिशन मोड” पर किया गया। इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता, स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नहीं मिले, उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) के बीच बैठकें आयोजित की गई।
जिले में इन बैठकों के अंत में, जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म वापस नहीं आए, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी जिला जांजगीर चांपा की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर प्रकाशित की गई थी।
चार महीने तक चली निरंतर प्रक्रिया के बाद, 01.01.2026 की अर्हता तिथि के आधार पर आज दिनांक 21.02.2026 को जिला जांजगीर चांपा के सभी मतदान केंद्रों सहित प्रत्येक निर्धारित स्थानों पर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी जिला जांजगीर चांपा की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध है, जहाँ मतदाता अपने विवरण की जाँच कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं –
राजनीतिक दलों को प्रति जिले में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (1 फोटोयुक्त प्रिंटेड और। फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी) निःशुल्क साझा की गई।
फोटोग्राफ अपडेट (SIR) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित की गई।
(जिला जांजगीर-चांपा में विधानसभावार अंतिम मतदाता सूची के आंकडे)
ACNo &Name draft Roll 2026 Electors Addition Deletion Net Addition % of Net Change Fkinal Roll 2026
33-Akaltara 216007 1779 242 1537 0-71 217971
34-Janjgir – Champa 210164 2887 274 2613 1-24 211975
38-Pamgarh 213207 1723 153 1570 0-74 215159
Total 639378 6389 669 5720 0-89 645105
इस प्रकार 01.01.2026 की पात्रता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी प्रपत्र संख्या-6 भरकर भविष्य में प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। भविष्य में समय-समय पर होने वाले आवश्यक संशोधनों के अनुसार, नागरिक प्रपत्र संख्या 6, 7 और 8 भी भर सकेंगे। SIR के दौरान आगामी अर्हता तिथि 01.10.2026 के संदर्भ में भावी मतदाताओं से आवेदन प्रपत्र 6 में प्राप्त किया गया है।
सकते हैं-सभी मतदाता अंतिम मतदाता सूची में (अंतिम प्रकाशित) अपना नाम नीचे दिए गए माध्यमों से जाँच
वेबसाइट-https://ceochhattisgarh.nic.in
योटर पोर्टल- https://voters.eci.gov.in
ECINETApp
बीएलओ (BLO) के माध्यम से
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय / ERO / AERO कार्यालय से
महत्वपूर्ण निर्देश-
यदि आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि एवं स्थानातंरण हेतु फॉर्म-8 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।
किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूट न जाए तथा कोई किसी अपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो इस उद्देश्य के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की शुद्धता, आधुनिकता और समावेशिता के लिए चलाए गए इस निर्वाचक नामावलियों का इस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने में निर्वाचन प्रणाली के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का कार्य सराहनीय रहा है।
