- आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुभाष दास निवासी पोंच थाना बलौदा का दिनांक 16/032026 के रात्रि करीबन 09;30 बजे प्रार्थी अपने घर में था तभी प्रार्थी के घर के सामने आरोपी वेद प्रकाश द्वारा आवाज देकर बुलाया और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे प्रार्थी के पास नही है कहने पर उसे गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा, लडाई का आवाज सुनकर प्रार्थी के पिता एवं भाई व दादाजी तीनों बीच बचाव करने आए तो आरोपी वेद प्रकाश ने अपने पिता भानुदास, भाई विकास दास को आवाज देकर बुलाया और उन लोगों के द्वारा भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 119 (1), 296, 351(3), 115(2), 3(5), 118(1), BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा के नेतृत्व में सभी तीनों आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
- भानु दास वैष्णव उम्र 55 वर्ष
- विकास कुमार वैष्णव उम्र 24 वर्ष
- वेद प्रकाश ऊर्फ शनी वैष्णव उम्र 26 वर्ष सभी निवासी पोंच थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, प्रआर गजाधर पाटनवार आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, टिकेश्व र राठौर, रोहित साहू, प्रहलाद निर्मलकर, संदीप सोनंत, म.आर. चंन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।
