जांजगीर-चांपा 7 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव मनाया जाएगा और इस बार तीन माह का चावल एक साथ वितरण किया जाएगा अप्रैल माई और जून महीने का खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियों के विशेष सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत 05 से 07 अप्रैल को चावल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में चावल उत्सव का आयोजन जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्यों, दुकान संचालकों एवं हितग्राहियों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चावल उत्सव के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने का संदेश दिया गया। विशेष सप्ताह के अंतर्गत शेष राशन कार्ड धारियों एवं हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ मिल सकें
