आरोपी के विरुद्ध धारा 74 BNS 10 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड परमामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी राकेश कुर्रे द्वारा नाबालिक बालिकाओं को गलत नियत रखते हुए अकेलेपन का फायदा उठाकर छेड़छाड़ किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के धारा – 74 बी.एन.एस, 10 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कुमार कुर्रे निवासी परसाभांठा थाना बलौदा को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।