जांजगीर-चांपा 06 अप्रैल 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत नगर पंचायत बलौदा के वार्ड 11 आंगनबाड़ी केन्द्र 1 में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु 27 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा ने बताया कि आवेदन कार्यालयीन समय में ऑनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in के माध्यम से कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा से संपर्क किया जा सकता है।
