- अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध थाना पामगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
- मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 07.06.26 को रेड कार्यवाही कर महिला आरोपियां –नोनी बाई उम्र 47 साल निवासी सेमरिया सबरिया डेरा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा जिसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000/₹ बरामद कर आरोपियां के विरुद्ध आबकारी एक्ट तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे प्रआर राजेश कोसले, विजय निराला रामलाल मार्कडेय, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, श्याम ओग्रे, विनोद मनहर, लक्ष्मीकांत, मआर सविता पटेल, मोनिका जोगी प्रेमा जांगडे सैनिक चंद्रशेखर प्रधान, अनिल दिनकर थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।
