- आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- आरोपी संतोश धनवार उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम कटरा नयापारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी संतोश धनवार उम्र 45 साल साकिन ग्राम कटरा नयापारा थाना बलौदा के कब्जे से कच्ची महुआ शराब करीबन 07 लीटर कीमती 1400/ रूपये बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा प्र.आर. सहेत्तर पाटले, आरक्षक रज्जू रात्रे, सुमीत श्रीवास, रोहित साहू संतोष रात्रे, म.आर. रूखमणी निर्मलकर सराहनीय योगदान रहा।
