- बीते रात्रि कॉम्बिंग गश्त में जांजगीर चांपा पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- प्रभारी SP श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं ASP उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में रातभर चलाया पुलिस ने विशेष चेकिंग धरपकड़ अभियान
- डकैती के मामले में फरार चल रहे 02 स्थाई वारंटियों को भी थाना बलौदा पुलिस द्वारा पकड़ा है जो थाना सीपत का मामला होने से बिलासपुर न्यायालय पेश किया जा रहा है
- लूट / चोरी महिला एवं बच्चों संबधी अपराधों में कुछ फरार आरोपी भी पकड़े गए हैं
- इसके अतिरिक्त 91 लीटर से अधिक अवैध कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- शांति व्यवस्था भंग करने वाले 05 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भी थाना जांजगीर पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया
- जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की असामाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
- सभी थानों से अलग -अलग तीन-तीन, चार -चार टीमें बनाकर धरपकड़ कार्रवाई की गई है सभी टीमों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा इनाम भी दिया जाएगा जिले में कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात्रि पुलिस ने विशेष दबिश एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान थाना जांजगीर पुलिस द्वारा 04 गिरफ्तारी वारंटी एवं 04 स्थाई वारंटी, चौकी नैला से 02 गिरफ्तारी, एवं 03 स्थाई वारंटी, थाना बलौदा से 07 स्थाई वारंटी एवं 02 गिरफ्तारी, थाना अकलतरा 04 गिरफ्तारी वारंटी एवं 18 स्थाई वारंटी, थाना मुलमुला 07 स्थाई वारंटी, थाना पामगढ़ 08 स्थाई वारंटी, थाना शिवरीनारायण 07 स्थाई वारंटी, थाना बम्हनीडीह 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी, थाना सारागांव 07 गिरफ्तारी एवं 01 स्थाई वारंटी, थाना चांपा 03 स्थाई वारंटी एवं 03 गिरफ्तारी वारंटी, चौकी पंतोरा 01 गिरफ्तारी वारंटी, इस प्रकार पुलिस टीमों ने 29 गिरफ्तारी वारंटी एवं 61 स्थायी वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। अवैध शराब बिक्री के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल वारंटियों की धरपकड़ अभियान में ASI रामप्रसाद बघेल प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र रहौद के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आरोपी दुकालू धनुहार निवासी धनुहार डेरा पकरिया के कब्जे से 85 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इसी प्रकार निरीक्षक जयकुमार साहू थाना प्रभारी के नेतृत्व में बिर्रा पुलिस द्वारा आरोपी सुरेन्द्र कश्यप निवासी पेंडरी थाना हसौद जिला शक्ति के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी जांजगीर के नेतृत्व में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा 05 असामाजिक तत्वों को पकड़ा है जिसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
रातभर चले इस अभियान में पुलिसकर्मियों ने पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की। जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून- व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
