- आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिर्रा श्रीमती सतरूपा तारम के पर्यवेक्षण में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुरेंद्र कश्यप पिता सुखराम कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पेण्ड्री थाना हसोद जिला सक्ति के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2800 रूपये को बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जय कुमार साहू सउनि तीज राम जांगड़े, प्र.आर. विवेक सिंह , आर. जनक राम कश्यप, रघुवीर यादव, लक्ष्मी नारायण कश्यप, यू. के. कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।
