आरोपीगण के विरूद्ध धारा 303(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजागिरफ्तार आरोपी –
विकास रात्रे उम्र 21 साल
अनुराग जोगी उम्र 19 साल दोनो निवासी बोरसी थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हेमचंद रात्रे दिनांक 12.042026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.04.2026 की देर रात्रि लघुशंका के लिये उठा तो दूकान तरफ आवाज आने पर सुनकर प्रार्थी दूकान तरफ गया देखा दुकान का दरवाजा खुला था उसी दौरान दूकान अंदर से कुछ लड़के निकल कर भागे जो गांव के विकाश रात्रे, अनुराग जोगी एवं उनके अन्य साथी थे अंदर जाकर गल्ला को चेक किया गल्ला में रख 4000/- रूपये नही था। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रआर रामलाल मार्कडेय, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, बेदराम पटेल थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।