जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल 2026/कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सभी परियोजनाओं के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज जिला स्तरीय पर सहयोगी संस्थाओं के साथ पोषण पखवाड़ा शिविर आयोजन किया गया जिसमें जिला कार्यकम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल द्वारा संतुलित आहार की विस्तृत जानकारी प्रदान कर प्रतिदिवस अपने भोजन में शामिल करने हेतु लोगों को प्रेरित किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में श्रीमती अणिमा मिश्रा परियोजना अधिकारी जांजगीर श्रीमती ऋचा तिवारी परियोजना बम्हनीडीह, श्रीमती राजेश्वरी पाटले परियोजना अधिकारी अकलतरा, श्रीमती जया पटेल परियोजना अधिकारी बलौदा, पंकज शुक्ला परियोजना अधिकारी नवागढ़ एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहें साथ ही ग्राम स्तर पर पामगढ़ के ससहा, बम्हनीडीह के चाम्पा शहरी, अकलतरा के वार्ड क्र. 3 व 16 जांजगीर अंतर्गत ग्राम पंचायत मरकाडीह (धुरकोट), करमंदी, गौद हाथीटिकरा आंगनबाड़ी केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाथिटिकरा 01 में उप संचालक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर श्री तारकेश्वर सिन्हा, परियोजना अधिकारी राजेश्वरी पाटले, पर्यवेक्षक प्रीती सिंह, सरपंच श्रीमती सेव्या साहू महिला पंच उपस्थित रहे कार्यक्रम का प्रारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक से की गई, जिसमें पोषण के महत्व, कुपोषण की समस्या एवं उसके समाधान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए आंगनबाडी केंद्रों के माध्यम से समुदाय में पोषण जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात न्यौता भोज (सामुदायिक भोजन कार्यक्रम) का आयोजन किया गया, जिसमे गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों से युक्त भोजन परोसा गया। इस भोज के माध्यम से संतुलित आहार के महत्त्व को व्यवहारिक रूप में समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय उपलब्ध पोषण सामग्रियो, जिसमें दाल, हरी सब्जियां, अनाज, फल एवं अन्य पोषक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा इन खाद्य पदार्थों के पोषण मूल्य एवं उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पोषण के पाँच सूत्रों के बारे में जानकारी दी गई एवं बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार हेतु नियमित रूप से आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोंगो द्वारा कुपोषण मुक्त ग्राम बनाने का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया एवं कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
