- आरोपी के विरुद्ध धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- आरोपी संतोष कुमार मिरी उम्र 42 वर्ष निवासी हरदी महामाया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में आरोपी संतोष कुमार के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब किमती 1200 रूपये बरामद कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर, गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनिल टैगोर म.प्र.आर. रामकुमारी मार्को आरक्षक रज्जू रात्रे , रोहित साहू, प्रहलाद निर्मलकर , टिकेश्वर राठौर, संदीप सोनत का सराहनीय योगदान रहा।
