- आरोपी के कब्जे से 13.860 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2800/ एवं परिवहन में प्रयुक्त लूना कीमती 15000/₹ बरामद किया गया
- आरोपी के विरूध्द धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर सूचना पर थाना पामगढ पुलिस द्वारा आरोपी सूर्यप्रकाश मनहर उम्र 26 साल निवासी+थाना मुलमुला के कब्जे से 13.860 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त लूना को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 02.05.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, आरक्षक श्याम ओग्रे, भुवनेश्वर पटेल, सैनिक चंद्रशेखर प्रधान थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।
