घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।
घटना में घायल 14 यात्रियों को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। इनमें से 05 यात्रियों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना बिर्रा पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है तथा बस पलटने के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
