- आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया
- आरोपी राजपाल गिरी गोस्वामी उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्र 03 कुरमा थाना बलौदा
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर युवक एवं उसके परिजनों से मारपीट करने वाले आरोपी राजपाल गिरी गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विवरण घटना दिनांक 17 मई 2026 की शाम ग्राम कुरमा के बंधवा तालाब के पास हुई, जहां आरोपी राजपाल गिरी गोस्वामी को शराब पीने के लिए ₹100 नहीं देने पर उसके द्वारा गाली गलौच करते हुए डंडे से हमला कर प्रार्थी उकेश गिरी गोस्वामी, उसके भाई एवं मां को मारपीट किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल कुमार सिदार, आरक्षक अनुज खरे, सुमित श्रीवास, डोल कुमार धीरहे का सराहनीय योगदान रहा।
