- आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा पुलिस के थाना चांपा पुलिस ने अवैध रूप से धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
विवरण आज दिनांक 18 मई 2026 को थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मेहदीपारा चांपा क्षेत्र में एक युवक हाथ में बड़ा नुकीला सब्जी काटने वाला चाकू लेकर घूम रहा है और उसे लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना चांपा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम तिवेश सहिस (26 वर्ष) निवासी मेहदीपारा चांपा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार बड़ा नुकीला चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 244/26 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, अमृत सलूजा सहित थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
