आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा एवं जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई –
-कुल प्रकरण -02
-जप्त मदिरा -13.30 लीटर मदिरा ।
-गिरफ्तार आरोपी -02
✒️1️⃣. दिनांक 05/06/2026 को आबकारी वृत्त-चांपा के ग्राम -अफ़रीद वार्ड क्रमांक 9 के आरोपी संतोष राठौर,पिता -लक्ष्मीप्रसाद राठौर ,उम्र -38 वर्ष ,निवासी- अफ़रीद वार्ड क्रमांक 9,थाना -सारागाँव ,जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.)के आधिपत्य से 07.00 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया ।
2️⃣. दिनांक 06/06/2026 को आबकारी वृत्त-चांपा के ग्राम -मुड़पार में आरोपी प्रवीण कुमार,पिता -कृष्णा कुमार ,उम्र -27 वर्ष ,निवासी-मुडपार,थाना -सारागाँव,जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) के रिहायशी मकान से 06.30 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया ।
कार्यवाही दौरान आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे ,सुनील रात्रे तथा मुख्य आरक्षक राजेश पांडे, आरक्षक शीतला कौशिक तथा बबलू कंवर,रामदुलारी यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
