- आरोपी रोशन मिरी के विरुद्ध आबकारी एक्ट तहत कार्यवाही करते हुए में भेजा गया जेल
- सफेद थैले में छिपाकर रखी थी ‘युनिक देशी प्लेन मदिरा’, मुखबिर की सूचना पर रेड_
जांजगीर-चांपा पुलिस अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। बलौदा थाना क्षेत्र में लगातार रेड कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बलौदा रामनगर से पकड़ाया आरोपी
गिरफ्तार आरोपी रोशन मिरी उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11, रामनगर बलौदा थाना बलौदा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में रखी 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दिनांक 06.06.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इनकी रही टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, प्रशि. उप निरीक्षक ओमकार वर्मा, आरक्षक संदीप सोनंत, रज्जू रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर, संतोष रात्रे एवं महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर साहू का सराहनीय योगदान रहा।
