- दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जिले के थाना चांपा क्षेत्र में शराब पीने के लिए रंगदारी मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में चाम्पा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विवरण प्रार्थी दीपक देवांगन, निवासी शंकर नगर चाम्पा, ने 07 जून 2026 को थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 06 जून की रात लगभग 10:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पहले शंकर नगर निवासी शंकर दास महंत उर्फ बिल्ला और उसके साथी तुषार बरेठ उर्फ तुस्सु ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने दीपक से कहा, “तुम्हारी दुकान अच्छी चलती है, हमें पैसा दो, शराब पीना है।” जब दीपक ने पैसे देने से मना किया तो दोनों आरोपी भड़क गए। उन्होंने गाली- गलौज करते हुए कहा, आज कैसे पैसा नहीं देगा और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
प्रार्थी की शिकायत पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 291/2026 के तहत धारा 126(2), 296, 351(3),115 (2), 119(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
थाना चांपा पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए 10 जून 2026 को दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
- शंकर दास उर्फ बिल्ला महंत उम्र – 27 वर्ष निवासी – शंकर नगर, चाम्पा
- तुषार बरेठ उर्फ तुस्सु उम्र – 19 वर्ष निवासी – शंकर नगर, चाम्पा उक्त कार्यवाही मे सउनि बाबुलाल दिवाकर, आर0 वीरेश सिंह एवं थाना चाम्पा स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।
