जांजगीर-चांपा, 13 जून 2026। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ में पदस्थ व्यायाम शिक्षक (संविदा) नलसाय दिवाकर की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो के संबंध में दिवाकर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया था। प्रकरण की जांच अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर द्वारा की गई। दिवाकर का जवाब संतोष जनक नहीं पाया गया। नलसाय दिवाकर का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत है। अतएव नलसाय दिवाकर, व्यायाम शिक्षक (संविदा) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा छ.ग. की सेवा छ.ग. संविदा नियम 2012 के नियम 09 (7) के तहत समाप्त की गई है।
