- घायल व्यक्तियों को स्वयं शासकीय वाहन में बैठाकर पहुंचाया जिला अस्पताल जांजगीर
आज दिनांक 27 जून 2026 को शाम लगभग 6.00 बजे थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयबंद नव दुर्गा राइस मिल NH रोड मेन रोड पर एक्सीडेंट हो गया है, कि सूचना मिलने पर
आज दिनांक 27.06.26 को CSP जांजगीर जो थाना सारागांव पुलिस टीम के साथ मिलकर सारागांव अंतर्गत वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर से सूचना शाम लगभग 6.00 बजे थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयबंद नव दुर्गा राइस मिल NH रोड मेन रोड पर एक्सीडेंट हो गया है, जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल CSP द्वारा सारागांव पुलिस टीम के साथ घटना स्थल मौके पर पहुंचा तो देखा तो तीन घायल व्यक्ति मिले जिसकी हालत काफी नाजुक थी।।
घटना की गंभीरता को देखते हुए CSP ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल व्यक्तियों की सहायता की। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल युवक को स्वयं शासकीय वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया।
