जांजगीर-चांपा एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रा में आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में आंगनबाड़ी सहायिका पद रिक्त होने के कारण उक्त पद पर भर्ती के लिए 02 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि इस हेतु ऑनलाईन वेबसाईट https//aww.e-bharti.in में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड करते हुए आवेदन कर सकतें है। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही आवेदन के समय अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड न करने की स्थिति में आवेदन स्वीकृत नहीं किये जाएगें। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ से संपर्क किया जा सकता है।
