सक्ती,छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने आज 26 सितंबर को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अभिभावक बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें तथा अनावश्यक रूप से बाहर निकलने और यात्रा करने से बचें।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नागरिकों से भी मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से सुरक्षित रहने, सतर्कता बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
