⏺️ आरोपी को उसके घर जाने की बात बोलने पर, पीड़िता के घर अंदर घुसकर गाली गलौच, मारपीट कर हो गया था फरार
⏺️ आरोपी- ठाकुर सिंह चंद्रभाष उम्र 25 वर्ष निवासी कपिस्दा भांठापारा थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर चाम्पा
⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 331(5),296, 351(3),115 (2),118(1) BNS की तहत की कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.07.2025 को शाम करीब 07.30 बजे के आसपास आरोपी ठाकुर सिंह चंद्रभाष अपने अन्य दोस्तों के साथ पीड़िता के घर के पास में बैठा था जिसको जिसे देखकर कैसे बैठे हो अपने अपने घर जाओ बोलने पर आरोपी द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुए, जान से मारने की धमकी देने लगा पीड़िता घर अंदर चले जाने से उसके घर अंदर घुसकर बेल्ट से मारपीट करने लगा बीच बचाव करने आए उसके पति तो उनको भी मारपीट करने लगा, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 62/2025 धारा 331(5),296, 351(3),115(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में व अति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी का पतातलाश कर पकड़ा जिसको पुछताछ कर घटना में प्रयुक्त बेल्ट को पेश करने जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान थाना प्रभारी बम्हनीडीह, सउनि. सुनील कुमार टैगोर, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, दिलीप माथूर एवं समस्त थाना स्टाप का विशेष येागदन रहा।
