⏺️ शराब परिवहन में प्रयुक्त एक टीवीएस वाहन भी जप्त किया गया
⏺️ आरोपी कीर्तन गिरी गोस्वामी उम्र 55 साल निवासी सिल्ली थाना मुलमुला
⏺️ आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय के नेतृत्व में रिस्पांस टीम की सक्रियता से खोखरा तरफ से आरोपी कीर्तन गिरी गोस्वामी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2400/रूपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर का सराहनिय योगदान रहा।
